{"_id":"6ad664916b01b72f710cf684","slug":"accused-in-attempted-murder-case-arrested-with-a-handgun-and-cartridges-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-188434-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हत्या के प्रयास का आरोपी तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हत्या के प्रयास का आरोपी तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार
Tue, 20 Oct 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। मटसैना थाना क्षेत्र के रसीदपुर कनैटा गांव में मुकदमे में समझौता न करने पर घर के दरवाजे पर फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने के मामले में वांछित आरोपी रॉकी उर्फ शिवेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने उसे दबरई से फिरोजाबाद जाने वाली सर्विस रोड पर सैनिक कैंटीन के आगे से दबोच लिया, जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित कैलाश शर्मा के अनुसार 11 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे रॉकी ने घर के सामने आकर समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि 12 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे आरोपी ने दरवाजे पर पहुंचकर फायरिंग कर दी, जिससे गोली दरवाजे का शीशा तोड़ते हुए कैलाश शर्मा के दाहिने हाथ के अंगूठे में लगी और बीच-बचाव करने आए उनके बड़े भाई बृजेश की दाहिनी बाजू भी गोली से छिल गई। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।