फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The sticks carried the rams of the field, ten injured

खेत की मेढ़ को लेकर चले लाठी डंडे, दस घायल

Wed, 02 Mar 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The sticks carried the rams of the field, ten injured
फिरोजाबाद। गांव अंते की मढईया में खेत की मेढ़ को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया। पुलिस घायलों को डाक्टरी परीक्षण को अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन

बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव अंते की मढईया निवासी एदल सिंह और बच्चू सिंह के बीच खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीण विवाद को शांत कराते तब तक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पथराव और मारपीट होते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक पक्ष से देवदत्त, दीन दयाल, गुड्डी देवी, छोटी, राजकुमारी व बच्चू सिंह वहीं दूसरे पक्ष से जयवीर सिंह, मानदेवी, एदल सिंह और पुरुषोत्तम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मामले शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हुआ था। दस लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed