फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The sound of Om resonated with the voices of women, villagers and school children at Yamuna Ghat.

यमुना घाट पर महिलाओं,ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के कंठ से गूंजीं ओम की ध्वनि

Tue, 21 Jun 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The sound of Om resonated with the voices of women, villagers and school children at Yamuna Ghat.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग करते लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यमुना की तलहटी वाले 34 ग्राम पंचायतों में योग शिविर आयोजित किए गए। फिरोजाबाद, टूंडला, मदनपुर और शिकोहाबाद ब्लॉक क्षेत्रों की इन ग्राम पंचायतों में सामाजिक संगठनों और ग्राम पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह से हिस्सा लिया। योग के साथ यमुना घाटों पर ओम की ध्वनि गूंजती रही।
विज्ञापन

फिरोजाबाद ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सोफीपुर और चंद्रवार में सामाजिक संगठनों और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन हुआ। यमुना घाटों पर कार्यक्रम के दौरान यमुना की तलहटी से जुड़ीं 34 ग्राम पंचायतों में सामाजिक संगठनों के सहयोग से योग शिविर आयोजित हुए। वन विभाग, पंचायती राज विभाग एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी के साथ-साथ ग्रामीण युवा, बच्चे एवं बुजुर्ग भी योग क्रियाओं में तल्लीन दिखे। टूंडला, मदनपुर और शिकोहाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामों में भी योग शिविरों को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल दिखा। टीला वाले हनुमान मंदिर सोफीपुर एवं पसीना वाले हनुमान मंदिर चंद्रवार घाटों पर ओम की ध्वनि गूंजती दिखी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वीरेंद्र कुमार सिंह, रेंजर देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह परमार, बीडीओ प्रेमपाल सिंह, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, शुभ मंगलम सेवार्थ संस्थान की अध्यक्ष निशी शर्मा, ग्राम प्रधान सोफीपुर यतीश कुमार, ग्राम प्रधान चंद्रवार जमुना देवी के अलावा योग प्रशिक्षक विनोद विधौलिया एवं राधा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed