फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The snake that came out of the advocate's bag entered the bike

Firozabad News: अधिवक्ता के बस्ते पर निकला सांप बाइक में घुसा

Tue, 08 Oct 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 08 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The snake that came out of the advocate's bag entered the bike
जसराना। तहसील जसराना में एक अधिवक्ता के बस्ते पर सांप निकल आया। सांप को भगाया तो वह एक बाइक में घुस गया। बाइक मलिक काफी देर तक सांप को निकालने के लिए मशक्कत करता रहा।सोमवार को वादकारी और अधिवक्ता अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान बार एसोसिएशन के सचिव ब्रजकिशोर उपाध्याय के बस्ते पर सांप दिखाई दिया। सांप को देख चीख पुकार मच गई। मेज को उठाकर लोगों ने किसी तरह से सांप को भगाया। सांप वहीं पास में खड़ी बाइक में घुस गया। बाइक में सांप घुसने की पता लगने पर अन्य लोगों ने अपनी बाइकों को हटा लिया। वहीं तहसील में किसी कार्य से आया गौसपुर निवासी सुग्रीव बाइक में घुसे सांप को निकालने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। अधिवक्ताओं ने बताया कि सांप का बच्चा था। काफी मशक्कत के बाद बाइक से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed