फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The seller is not giving ration after getting the thumb impression

Firozabad News: अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं दे रहा विक्रेता

Tue, 25 Mar 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The seller is not giving ration after getting the thumb impression
नारखी के गढ़ी कल्याण में राशन विक्रेता की जांच करते पूर्ति निरीक्षक। 
फिरोजाबाद। गढ़ी कल्याण में राशन विक्रेता अंगूठा लगवाने के बाद राशन सामग्री का वितरण नहीं कर रहा था। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी की जांच में हकीकत सामने आ गई। इतना ही नहीं राशन दुकानदार के घर पर भी राशन सामग्री रखी मिली। पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता के खिलाफ थाना नारखी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार थाना नारखी के गढ़ी कल्याण में संचालित राशन की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान बंद मिली। फोन पर संपर्क कर दुकान को खुलवाकर जांच की गई। वहां 23 कट्टा बाजरा, 28 कट्टा चावल एवं 18 कट्टा गेहूं मिला। प्रत्येक में करीब 50 किलोग्राम वजन था। राशन दुकानदार की पत्नी ने बताया कि ई-पॉश मशीन खराब होने से राशन का वितरण नहीं हो सका। कार्ड धारक ऊषा देवी, पुष्पा देवी, अर्चना देवी, रुखसाना, मान सिंह, विशना देवी एवं तालिफ ने आरोप लगाया कि फरवरी माह में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया गया। उन्होंने दुकानदार के पास 15.341 कुंतल गेहूं, 4.029 कुंतल चावल,3.980 कुंतल बाजरा कम पाया गया। उन्होंने कहा कि राशन विक्रेता के द्वारा राशन सामग्री का वितरण नहीं करके राशन सामग्री की कालाबाजारी की गई है। पूर्ति निरीक्षक ने उक्त राशन विक्रेता के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने को थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed