{"_id":"617adcbef34a0b46545268bb","slug":"the-ruined-crops-could-not-be-assessed-even-after-ten-days-firozabad-news-agr5130440129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद फसलों का दस दिन बाद भी नहीं हो सका आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद फसलों का दस दिन बाद भी नहीं हो सका आकलन
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! बरसात के बाद खेत में भरा पानी और बर्बाद हुई फसल (फाइल फोटो)
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बारिश के दस दिन बाद भी फसलों की हानि का आकलन कृषि विभाग के कर्मचारी नहीं कर सके है। जिले के नौ में से छह ब्लॉकों का स्टाफ ही अपनी रिपोर्ट विभाग को दे सका है। उपनिदेशक कृषि डॉ. हंसराज ने कहा कि किसानों की फसलों की हानि 20 से 25 प्रतिशत तक हुई है। उन्होंने कहा बीमित किसानों का आकलन बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से किया जा रहा है। शेष ब्लॉकों से भी रिपोर्ट तलब की जा रही है।
जिले में अक्तूबर माह की 18 और 19 अक्तूबर को बारिश हुई थी। दो दिन की बारिश से खेतों में खड़ी धान, बाजरा की फसल प्रभावित हुई। इसके साथ ही बारिश के कारण किसानों द्वारा बोई गई गेहूं, आलू, सरसों और जौ की फसल पर असर पड़ा। खेत में पपड़ी बंधने के कारण ये फसलें बुवाई के बाद उग नहीं सकीं। ऐसे में किसानों को दोबारा से बुवाई करनी पड़ी।
बारिश के बाद ही जिला प्रशासन ने फसलों की हानि का आकलन करने के निर्देश दिए थे लेकिन बारिश के दस दिन बाद भी हानि का आकलन नहीं हो सका है। उपनिदेशक कृषि डॉ. हंसराज ने बताया कि हमारी हानि के आकलन की रिपोर्ट मान्य नहीं होती है। जिला प्रशासन (राजस्व विभाग की रिपोर्ट) मान्य होती है। विभाग के हिसाब से 20 से 25 प्रतिशत तक हानि हुई है। अब तक नौ में से छह ब्लॉकों की रिपोर्ट आई है। शिकोहाबाद, जसराना और एका ब्लॉक की रिपोर्ट नहीं आई है। उपनिदेशक डॉ. हंसराज ने बताया कि बारिश से जिले में फसलों को काफी कम हानि हुई है।
विज्ञापन
अरांव पांच से सात प्रतिशत
नारखी दस से 12 प्रतिशत
हाथवंत 18 से 20 प्रतिशत
फिरोजाबाद 12 से 15 प्रतिशत
मदनपुर 20 से 25 प्रतिशत
---------------------------