फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The route will remain diverted for Kanwar Yatra in the district

Firozabad News: जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्ट रहेगा रूट

Mon, 03 Jul 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The route will remain diverted for Kanwar Yatra in the district
फिरोजाबाद। श्रावणमास में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कांवड़ियों के आने वाले मार्गों पर डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्र ने जिले के सभी ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक आयोजित करके इसकी जानकारी दी। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए एसपी सिटी सर्वेश चंद्र मिश्र ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए शनिवार दोपहर 12 बजे से सोमवार को दोपहर 12 बजे तक जिले में यह व्यवस्था लागू रहेगी। आगरा से टूंडला होकर एटा जाने वाले बड़े मध्यम, छोटे वाहन सीधे मोहम्मदाबाद कट टूंडला से एनएच-19 टोल टूंडला से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अरांव, घिरोर, कुरावली होकर सीधे कानपुर अलीगढ़ हाईवे होकर एटा जाएंगे। वहीं एटा की ओर से सभी वाहनों को कानपुर, अलीगढ़ हाईवे होते हुए इसी तरह से फिरोजाबाद की ओर निकाला जाएगा। आगरा से आने वाले सभी प्रकार के वाहन टूंंडला, पचोखरा, रजावली, सकरौली, एटा की ओर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

एटा की ओर से आने वाले वाहन एटा, सकरौली, रजावली, पचोखरा, टूंडला मार्ग की तरफ से पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहन सर्विस रोड पर बड़े चौराहा टूंडला की तरफ पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। सभी वाहन ओवर ब्रिज के ऊपर होकर आगरा की तरफ जाएंगे। टोल टैक्स जाजपुर बंबा से निहाल सिंह की पुलिया की तरफ चार पहिया व भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। एटा से जसराना मार्ग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन अलीगढ़-कानपुर एनएच-34 से कुरावली, अरांव, शिकोहाबाद होते हुए फिरोजाबाद की ओर आ सकेंगे।
विज्ञापन

इटावा-कानपुर से आने वाले सभी वाहन शिकोहाबाद में मैनपुरी चौराहा, एटा चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। वह पुल के ऊपर से फिरोजाबाद की ओर जाएंगे। बटेश्वर पुल आगरा की तरफ से आने वाले सभी वाहन नसीरपुर मार्ग की सीमा में प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं शिकाहाबाद व नसीरपुर की तरफ से बटेश्वर मार्ग की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सिरसागंज की तरफ से नानेमऊ पुलिया होकर नसीरपुर रोड़ पर जाने वाले वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान यातायात प्रभारी आजाद पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed