फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The procession will be taken out of fanfare Parasurama Maharshi

धूमधाम से निकाली जायेगी महर्षि परशुराम शोभायात्रा

Wed, 04 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 04 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The procession will be taken out of fanfare Parasurama Maharshi
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। - फोटो : अमर उजाला
महर्षि परशुराम की शोभायात्रा आगामी 10 मई को धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। समाज के बुजुर्गों व मेधावियों का सम्मान किया जाएगा। यह बात शोभायात्रा के संयोजक जितेंद्र शर्मा ने बैठक में कहीं।
विज्ञापन

शिवकुमार उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज जब तक एक मंच के नीचे नहीं आएगा, तब तक समाज का भला नहीं हो सकेगा। अब समय आ गया है कि जब समाज के लोगों को भगवान परशुराम की जयंती पर अपनी एकजुटता का परिचय देना होगा। महर्षि परशुराम ब्राह्मणों की शान हैं। उनकी शोभायात्रा को इस बार भव्य  रूप से निकाला जाएगा। नगर को विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय होंगे। राकेश दीक्षित ने कहा कि शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के गणमान्न्य लोगों को आगे आना चाहिए। शोभायात्रा के उपरांत कंपनी बाग के मैदान पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में सुभाष शर्मा, दीपक राजौरिया, शिवेंद्र शर्मा, सुनील दीक्षित, अतुल भारद्वाज, नीतेश गौतम, देवांशु उपाध्याय, अभिषेक त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, विजय कुमार शर्मा, दीपक रावत, रामब्रज पाठक, विनोद दीक्षित, निशांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed