{"_id":"52a5fff48c84e75ba048feb35e0c85f3","slug":"the-procession-was-led-by-the-young-weeds-chehllum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहल्लुम के जुलूस में नौजवानों ने किया मातम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहल्लुम के जुलूस में नौजवानों ने किया मातम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया यूथ कन्वेंशन की ओर से बुधवार को नगर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल अंजुमन अब्बासिया के नौजवान ब्लैड, छुरी एवं कामा से मातम कर गम-ए-हुसैन में शरीक हुए। इस दौरान आयोजित मजलिस में कहा कि इस्लाम आतंकवाद का नहीं बल्कि इंसानियत का पैगाम देता है।
चेहल्लुम का जुलूस शिया इमाम बारगाह मोहल्ला कोटला से प्रारंभ होकर अर्शी पब्लिक स्कूल पत्थर वाली गली, मोहल्ला गढ़ैया, पुरानी मुशिफी रोड होता हुआ जफर अली इमाम बारगाह पर रुका। जुलूस यहां से शिया इमाम बारगाह पर समाप्त हुआ। जुलूस से पहले मजलिस-ए-अजा आयोजित की गई। मौलाना मुदस्सिर खान जौनपुरी ने मजलिस को खिताब फरमाया। मौलाना मौसूफ ने कहा कि इस्लाम ने इंसानियत का पैगाम दिया है, आतंकवाद का नहीं। अमन व भाईचारे का संदेश देने का काम इस्लाम ने सिखाया है। जुलूस में अंजुमन अब्बासिया के नौजवानों ने छुरी, ब्लेड और कमा का मातम कर हजरत इमाम-ए-हुसैन की शहादत याद को ताजा किया। जुलूस की बागडोर इफ्तिखार हुसैन जाफरी ने संभाली। जुलूस में शिकोहाबाद, नौशहरा व मेरठ, अलीगढ़ एवं आगरा के नाजवौनों ने नोहाख्वानी और सीनाजनी की। इस दौरान अजमत अली, वारिस अली, लियाकत अली, सनी जाफरी, सन्नन, मुस्तफा हैदर अली आदि मौजूद थे।