{"_id":"f749bd786bd9de11373a4fadc91eb0eb","slug":"the-procession-took-sant-gadge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गाडगे की शोभायात्रा निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गाडगे की शोभायात्रा निकाली
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभारंभ फीरोजाबाद ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इससे पूर्व संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिला दिवाकर समाज समिति व दिवाकर महासभा के तत्वावधान में संत गाडगे महाराज के 139 वें जन्मोत्सव के मौके पर मंगलवार सुबह आठ बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दोपहर 12 बजे आसफाबाद से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सती नगर, शांति नगर, राठौर नगर, दिवाकर नगर से होती हुई आसफाबाद चौराहे के पास स्थित बाबूराम दिवाकर के निवास पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। समारोह की अध्यक्षता कृष्ण स्वरूप दिवाकर ने की। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संत गाडगे के आदर्शों पर चलकर ही अपना कल्याण करना होगा। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा की ओर ध्यान देने का आह्वान किया। साफ कहा शिक्षा के बिना समाज की तरक्की संभव नहीं हैं। समाज के लोगों से एकजुट होकर राजनीतिक भागेदारी करने का आह्वान भी किया। ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि बहनों को शिक्षा के साथ आगे आना चाहिए। महिलाएं यदि शिक्षित होंगी तभी बच्चे शिक्षित हो सकेंगे। उन्होंने आधी आबादी के शिक्षित होने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन अनार सिंह दिवाकर ने किया। प्रभात दिवाकर, योगेश दिवाकर, पूर्व विधायक ओम प्रकाश दिवाकर, कमलेश दिवाकर, शंकरलाल दिवाकर, लोकेश दिवाकर, अशोक दिवाकर पूर्व सभासद, डा. सर्वेश पूर्व प्रधान, विपुल प्रताप सिंह, बादशाह दिवाकर, वीरेश दिवाकर, महेश दिवाकर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक अमर सिंह दिवाकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।