{"_id":"30714d4775b98781d9f40f3531789c39","slug":"the-power-of-the-city-bordered-by-sati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सती नगर के लोगों ने किया बिजलीघर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सती नगर के लोगों ने किया बिजलीघर का घेराव
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 29 Feb 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिनों से बिजली न आने से भड़के सती नगर के बाशिंदों ने सोमवार को विद्युत विभाग की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। लेबर कालोनी स्थित बिजलीघर का घेराव कर घंटों हंगामा, नारेबाजी की। एक्सईएन से नोकझोंक भी हुई।
मोहल्ला सती नगर में आसफाबाद बिजलीघर से सप्लाई दी जा रही थी लेकिन पांच दिन पूर्व विद्युत विभाग द्वारा नारखी फीडर से क्षेत्र को जोड़ने के लिए आसफाबाद से सप्लाई कटवा दी जबकि नारखी फीडर से सप्लाई चालू नहीं की। पांच दिनों से सती नगर में बिजली नहीं आ रही थी। इससे लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे। क्षेत्रीय बाशिदों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या के निदान की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों का आक्रोश सोमवार को भड़क गया। क्षेत्रीय बाशिंदे बड़ी संख्या में जमा हो गए। बिजली विभाग की प्रतीकात्मक अर्थी निकाल कर नारेबाजी की। इसके बाद लेबर कालोनी स्थित डिवीजन कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित लोग एक्सईएन ग्रामीण कार्यालय का घेराव कर हंगामा नारेबाजी करते रहे। इस दौरान एक्सईएन से नोकझोंक भी हुई। शाम तक सप्लाई चालू करने के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। कमलेश कुमार, रामवीर सिंह, ओमवीर, बलवीर सिंह, आनंद, महेशचंद्र, श्यामवीर, अवनीश, सुरेश, धर्मेंद्र, सुरेशचंद्र, हरीशचंद्र, पप्पू, दिनेश, मोहन, सतीश, आदि मौजूद थे।
वसूली के आरोप
बिजलीघर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग में तैनात प्राइवेट कर्मचारी चेकिंग के नाम पर एफआईआर की धमकी देकर वसूली कर रहे हैं।