फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The performance by teachers at the district headquarters

जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Feb 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
The performance by teachers at the district headquarters
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। मांग पत्र सौंपकर शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्कूल बंद कर शिक्षक बड़ी संख्या में मुख्यालय पहुंचे। हालांकि कुछ स्कूल खुले भी रहे।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्यमणि यादव के नेतृत्व में शिक्षक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। स्कूलों को बंद कर पहुंचे शिक्षकों ने विभाग और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष शौर्यमणि यादव ने कहा कि वर्षों से एरियर बिल अटका है, वेतन एक तारीख को नहीं दिया जाता, उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। शिक्षागृह परीक्षा में अगर किसी शिक्षक पर कार्रवाई हुई तो बीएसए दफ्तर के बाहर आंदोलन किया जाएगा। अवधेश कौशिक ने कहा कि बीएसए फोन कर निरीक्षण करते हैं, इससे कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। उन्हें शिक्षकों पर भरोसा नहीं, तो निरीक्षण करने परिसर में आएं। कहा कि बीएसए दफ्तर से आने वाला फोन कोई भी शिक्षक नहीं उठाएगा। अगर बीएसए कार्रवाई करते हैं, तो शिक्षक संघ बीएसए दफ्तर पर ही धरना करेगा। महामंत्री मुनीश कुमार ने कहा अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। शिवकांत पलिया ने भ्रष्ट बाबू और अधिकारियों के नाम लिए। धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम  को मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय एवं स्थानीय समस्याओं का लेकर ज्ञापन भी दिया। नागेश यादव, आलोक चौहान, कल्पना राजौरिया  सूर्यप्रकाश, रजनी,  बालकिशन, हरेंद्र यादव, ओमप्रताप, मुकेश, सीबा हासिम, मूवी शर्मा, धर्मवीर,  रीमा यादव, ओम, धर्मवीर सिंह, धीरेंद्र, विजयनारायण आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीएल लेकर पहुंचे धरना प्रदर्शन में
धरना  प्रदर्शन में पहुंचे कुछ शिक्षकों ने अधिकारियों के डर से सीएल ले लिया। 61 शिक्षकों ने फोन पर बुधवार को अपनी सीएल दर्ज कराई। वहीं, कई शिक्षक ना धरने में गए और नहीं स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्कूल खुले रहे
 मांगे सभी शिक्षकों की थीं, लेकिन जूनियर विद्यालय कायथा में विद्यालय में पढ़ाई हो रही थी। वहीं, प्राइमरी विद्यालय कायथा बंद था। प्राइमरी विद्यालय कनेटा में भी बच्चे पढ़ाई करते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed