{"_id":"6960169df7a656c10e02c3b5","slug":"the-new-executive-committee-of-the-tax-bar-took-oath-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-164826-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टैक्स बार की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टैक्स बार की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
Fri, 09 Jan 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15फिरोजाबाद क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंचासीन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन क
फिरोजाबाद। डिस्टि्रक टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह फिरोजाबाद क्लब में आयोजित हुआ। उपायुक्त जीएसटी इटावा एचपी राव कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समारोह के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अलावा अन्य पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
डिस्टि्रक टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित हुआ। उपायुक्त जीएसटी इटावा एचपी रॉव की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यूपी बार एसोसिएशन के देवेंद्र कुमार शर्मा के अलावा बार काउंसिल के प्रत्याशी अनिमेष मित्तल ने वर्ष 2026 की कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज गुप्ता को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा निखिलेश शर्मा को उपाध्यक्ष, अखिलेश अग्रवाल को महामंत्री के अलावा अजय जैन जौली को कोषाध्यक्ष एवं नियाकत अली खान को संयुक्त सचिव का विधिवत कार्यभार सौंपा गया। संचालन राहत अली खान ने किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार पाराशर, शिवांकर गोयल, संजय जैन डायरेक्टर मौजूद रहे। इस मौके पर ही एकता सिंघल और राजीव गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने की घोषणा हुई।