{"_id":"582a00c34f1c1b7b388fe310","slug":"the-new-currency-the-wife-of-the-soldier-was-discharged-from-the-hospital-after-giving","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई करेंसी देने पर ही मिली सिपाही की पत्नी को अस्पताल से छुट्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई करेंसी देने पर ही मिली सिपाही की पत्नी को अस्पताल से छुट्टी
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुरानी करेंसी देने पर चिकित्सक ने सिपाही की पत्नी को डिस्चार्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में परिचित सब इंस्पेक्टर ने नई करेंसी दी इसके बाद सिपाही की पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिली।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जय सिंह ने गर्भवती पत्नी को शनिवार शाम उत्तर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। सिपाही ने सोमवार को डाक्टर से कहा कि वह नवजात और पत्नी को डिस्चार्ज कर दे। चिकित्सक ने जच्चा और बच्चा को डिस्चार्ज करने के साथ ही उपचार के बिल के रूप में साढ़े छह हजार का भुगतान करने को कहा। सिपाही ने 500 और 1000 के पुराने नोट दिए तो चिकित्सक लेने से इंकार कर दिया। नवजात और सिपाही की पत्नी को डिस्चार्ज भी नहीं किया। बाद में थाना उत्तर से पहुंचे एक उप निरीक्षक ने चिकित्सक को नई करेंसी लाकर दी।