फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The mayor inspected the boards in the corporation, notice to the supervisor

Firozabad News: महापौर ने किया निगम में पटलों का निरीक्षण, सुपरवाइजर को नोटिस

Fri, 23 Jun 2023 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The mayor inspected the boards in the corporation, notice to the supervisor
फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित कई पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारी और पटल सहायकों का परिचय लिया। निर्माण व स्वच्छता विभाग के कार्यालय में गंदगी दिखने पर सफाई नायक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। महापौर ने सुदामा नगर का दौरा भी किया।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर ने बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित अलग-अलग विभागों और पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण,स्वच्छता,प्रकाश, जलकल एवं जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण विभाग के अफसरों,प्रभारी एवं पटल सहायकों से उनका परिचय लिया। महापौर ने सभी को आम जन की समस्या व शिकायतों के त्वरित निदान की सख्त हिदायत दी। वहीं स्वच्छता एवं निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। महापौर ने बाद में सुदामा नगर का दौरा किया। इस क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के निदान को जरूरी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। वहीं सुदामा नगर से सटे खाली प्लॉटों में जलभराव और गंदगी मिलने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
दबंगों पर कार्रवाई की मांग
खैरगढ़। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं होने पर परेेेशान है। महिला बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिली।
सरिता पत्नी संजीव कुमार निवासी नगला सदिया थाना खैरगढ़ की निवासी है। सरिता बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराने जिला मुख्यालय पहुंची। महिला का आरोप है कि तीन जून को गांव के ही कुछ दबंगों के खिलाफ थाना खैरगढ़ मुकदमा दर्ज कराया था। दबंग तभी से उसे राजीनामा करने के लिये धमकी दे रहे हैं। लेकिन थाना पुलिस द्वारा दबंग किस्म के लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही। महिला ने एसएसपी से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed