{"_id":"67a0f48d375c9bfe2203e89a","slug":"the-matter-of-increasing-the-fare-of-potatoes-reached-the-divisional-commissioner-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-142002-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आलू का भाड़़ा बढ़ाने का मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आलू का भाड़़ा बढ़ाने का मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा
Mon, 03 Feb 2025 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के शीतगृह संचालकों द्वारा आलू भंडारण किराए में की गई वृद्धि का मामला मंडलायुक्त तक पहुंच गया है। भाकियू अराजनैतिक ने सीधे मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीतगृह संचालकों की मनमानी रोके जाने की मांग की है। इस पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में आगरा मंडल के कई पदाधिकारी एवंं जिलाध्यक्षों के साथ आगरा मंडल के आयुक्त शैलेंद्र प्रताप सिंह से भेंट की। उन्होंने शीतगृह संचालकों की ओर से आलू भंडारण किराए में की गई वृद्धि का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आलू भंडारण के भाड़ा बढ़ोतरी एवं घटतौली रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुजरात, राजस्थान आदि प्रदेशों में तिमाही के हिसाब से भाड़ा वसूलने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाए।
मंडलाध्यक्ष से कहा कि यदि 9 फरवरी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भाकियू अराजनैतिक आंदोलन करने को बाध्य होगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंडल अध्यक्ष एवं सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के द्वारा आंदोलन होगा। मंडलायुक्त से भेंट करने वालों में मोहित यादव युवा मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष मैनपुरी नवनीत प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष मथुरा सोनवीर चौधरी, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद विनीत कुमार, जिलाध्यक्ष आगरा दीपक तोमर, अवधेश रावत, उदयवीर सिंह, सोबरन सिंह, लाल सिंह तोमर, अंकुर यादव, प्रवीण कुमार मौजूद थे।