फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Mathematics Day exhibition was adorned with models of angles, graphs, and number systems.

Firozabad News: कोण, ग्राफ और नंबर सिस्टम के मॉडलों से सजी गणित दिवस प्रदर्शनी

Fri, 16 Jan 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The Mathematics Day exhibition was adorned with models of angles, graphs, and number systems.
ग​णित प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागी एवं ​शिक्षक। स्रोत: विज्ञान ​क्लब
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में डीआर इंटर कॉलेज माधौगंज, शिकोहाबाद में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। गणित से जुड़े कई मॉडल छात्र-छात्राओं ने तैयार किए। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के करीब 270 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विजय प्रताप सिंह यादव, राजीव गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव और जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने किया। बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत गणितीय मॉडलों और पोस्टरों का अवलोकन किया। इंजीनियर अभिषेक और सौरव प्रकाश ने रामानुजन के योगदान और गणित के महत्व पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में कोणों के प्रकार, थ्री-डी नेट शेप, ग्राफ इन्वर्स, ट्रिग्नोमेट्री पार्क, वर्ग विधि, वर्ग प्रमेय, सेट का इंटरसेक्शन, एलसीएम, नंबर सिस्टम, लाइन्स एंड एंगल्स सहित अनेक गणितीय मॉडल प्रस्तुत किए गए। साथ ही आकर्षक गणितीय पोस्टर भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में दीपक ओहरी, संजय शर्मा और दिनेश चाहर शामिल रहे। गणित मॉडल प्रदर्शनी में नैतिक ने पहला, हिमांशी ने दूसरा और ऋषभ व रियांशु ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, स्वेता द्वितीय तथा अभय भारती और अनमोल तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed