{"_id":"0e4728172c5e6df88243530c161fb532","slug":"the-killing-of-the-young-man-the-body-pieces-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, शव के किए टुकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या, शव के किए टुकड़े
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 12 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
मटसेना थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर खेतों में फेंक दिया। युवक के शरीर के पांच टुकड़े करने के बाद पहचान छुपाने को चेहरा भी कुचल दिया था। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार सुबह गांव दौंकेली में पानी की टंकी के पास ग्रामीणों को दो बोरियां दिखाई दीं। उनमें से दुर्गंध आती देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल मटसेना पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बोरियों को खोलकर देखा तो उसमें युवक का क्षत विक्षत शव था। एक बोरी में उसके हाथ, पैर और सिर था, जबकि दूसरी बोरी में उसका धड़। इसके बाद सीओ सदर जगदीश सिंह डाग स्क्वायड टीम के साथ पहुंच गए। सीओ का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। उसे धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। शिनाख्त न हो इसके लिए चेहरे को भी कुचला गया है। काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ का कहना है कि युवक की शिनाख्त कर हत्याकांड के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।