फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The keys of the house handed over to the characters of the Prime Minister's Housing Scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को सौंपी गई आवास की चाभी

Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The keys of the house handed over to the characters of the Prime Minister's Housing Scheme
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को चाबी प्रदान करते भाजपा पदाधिकारी एवं अधिकारी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों को पुलिस लाइन प्रांगण में मंगलवार को समारोह पूर्वक चाबी का वितरण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन सुना। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिले में 1500 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के मकानों का निर्माण पूर्ण होने पर चाबी प्रदान की।
विज्ञापन

आजादी के 75 वर्ष में आयोजित अमृत महोत्सव के तहत पुलिस लाइन प्रांगण में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के वर्चुअल चाबी वितरण व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मंच से योजना के दस लाभार्थियों शीला देवी,मीरा देवी,सावित्री देवी,भगवानदास,शकुंतला देवी,श्रीमती,राजदा,शमा परवीन, शांति देवी एवं बिट्टन देवी के आवास का पूर्ण निर्माण हो जाने पर उनको भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह, कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह, डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ चर्चित गौड़, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा एवं एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से आवास की चाबी प्रदान की।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि पूरे प्रदेश में फिरोजाबाद टॉप टेन में प्रधानमंत्री आवास योजना में रहा है। दीनदयाल अंत्योदय योजना व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। संचालन पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा मकान टूटा था। इतना पैसा नहीं था कि मकान बन जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवेदन किया विभाग ने पैसा दिया तो आज में पक्के मकान में आ गई। निश्चित ही बहुत सराहनीय योजना है।
सावित्री देवी, लाभार्थी
पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही थी। भविष्य में उम्मीद नहीं थी कि मेरा मकान बन जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी स्कीम नेे मेरे अधूरे सपने को पूरा कर दिया।
रेनी देवी, निवासी सांती रोड
मकान टूटा होने के कारण उसमें टिनशेड डाल ली थी। लेकिन पीएम आवास योजना शहरी के ढाई लाख रुपये मिलने के बाद मेरे परिवार को बारिश के मौसम में रात्रि भर जागने का झंझट खत्म हो गया।

सरला देवी, निवासी मिर्जा का नगला
मेरी पक्का मकान में बैठने की हसरत थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। इस योजना के तहत मिले पैसों से मकान बन गया वैसे तो हम जैसे गरीबों के लिए सपना था।
सुखदेवी, निवासी मिर्जा का नगला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed