फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The issue of the dilapidated state of Shastri Market echoed during the meeting of the traders' association.

Firozabad News: व्यापारी बंधु की बैठक में गूंजी शास्त्री मार्केट के जर्जर होने की समस्या

Sat, 29 Aug 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The issue of the dilapidated state of Shastri Market echoed during the meeting of the traders' association.
उद्योगबंधु की बैठक में मौजूद डीएम एवं अन्य अ​धिकारी व उद्योगपति। स्रोत: प्रशासन - फोटो : उद्योगबंधु की बैठक में मौजूद डीएम एवं अन्य अ​धिकारी व उद्योगपति। स्रोत: प्रशासन
फिरोजाबाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने व्यापारी बंधु की बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं को रखा। व्यापारी बंधु की बैठक में शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट के जर्जर होने के साथ कोटला रोड मंडी प्रांगण काफी नीचा होने की समस्या गूंजी। व्यापारियों ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार-शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट-की सीढ़ियां अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है और जर्जर सीढ़ियों के कारण ग्राहक (विशेषकर महिलाएं) फिसल कर चोटिल हो जाती हैं। इसके साथ ही, सहायक नगर आयुक्त को अनुबंध के आधार पर दुकानों के प्रॉपर्टी ट्रांसफर और जर्जर निर्माण कार्य के सुधार के संबंध में पत्र प्रस्तुत किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सुनील पैगोरिया ने नवीन मंडी स्थल (कोटला रोड) की भूमि का स्तर बाहरी जमीन से नीचे होने के कारण जल-निकासी की समस्या को रखा। मंडी प्रांगण में सिल्ट जमा रहती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने शहर की धरोहर घंटाघर का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका निर्माण वर्ष 1970 में श्री गोविंद राम अग्रवाल द्वारा करवाया गया था। नगर निगम द्वारा की गई तोड़-फोड़ के बाद अब इसके जीर्णाेद्धार पर लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल (शिकोहबाद) के नगर अध्यक्ष अजय मित्तल ने शिकोहबाद क्षेत्र में हो रही अनियमित बिजली कटौती की समस्या रखीं। उन्होंने बताया दिन भर में कई बार बिजली कटौती होती है। सीडीओ शत्रोहन वैश्य,नगर मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय,अपर नगर आयुक्त अजय कुमार,शेखर चौरसिया उपायुक्त राज्यकर,राधा स्वामी मौर्य सहायक आयुक्त,बिजेंद्र कुमार पाल अधिशासी अभियंता,रूपेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed