फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The inspector was sent to the line for beating the cart pushers

Firozabad News: दरोगा के गुस्से का शिकार हुए ठेल वाले, बेरहमी से की पिटाई...रहम भी न आया

Mon, 28 Apr 2025 12:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 28 Apr 2025 12:48 PM IST
सार

दरोगा ने तीन ठेल वालों को बेरहमी से पीटा। मामले में शिकायत के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 

 

विज्ञापन
The inspector was sent to the line for beating the cart pushers
दरोगा द्वारा पीटे जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे ठेले वाले।

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में चौराहे पर ठेल खड़ी करने पर दारोगों ने तीन ठेल वालों की पिटाई कर दी। शुक्रवार रात हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी ने इसका संज्ञान लेकर दरोगा को लाइन हाजिर कर मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

 

कस्बे के प्रमुख चौराहे पर सूर्य प्रकाश तिवारी बादाम शेक और मयंक कई वर्षों से मोमोज का ठेल लगाते हैं। रात में भी ठेल लगाए हुए थे। आठ बजे दरोगा प्रेम शंकर गश्त करते हुए पहुंचे और उन्हें धमकाने लगा। इस पर दोनों ने वर्षों से उसी स्थान पर ठेल लगाने का तर्क दिया तो दारोगा ने नाराज होकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें लात घूंसों से पीटा। एक पड़ाके वाले को भी पीटा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 पिटाई से सूर्य प्रकाश और मयंक को चोट भी आई। घटना के बाद वे थाने पहुंचे और थाना प्रभारी गीतम सिंह से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी मामले को दबाने के लिए समझौते का प्रयास करने लगे थे। जबकि कुछ दिन पहले ही इन्हीं दरोगा का हिस्ट्रीशीटर के साथ वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें हिस्ट्रीशीटर फरियादी को हेकड़ी दिखा रहा था। शुक्रवार देर रात पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मामले का संज्ञान लेकर दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ जसराना अमरीश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed