फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The injured young man broke back in the hospital, Hungama

घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, हंगामा

Thu, 15 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 15 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
The injured young man broke back in the hospital, Hungama
बुधवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हुए युवक की देर रात उपचार के दौरान मौत  हो गई। मृतक के परिवारीजनों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप  लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि उपचार के नाम पर स्टाफ उनसे रुपये की मांग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए शव  पीएम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

  बुधवार दोपहर हाइवे पर ट्रक की टक्कर से  घायल हुए विजय सिंह पुत्र रमेश चंद्र निवासी खिरतरा थाना मक्खनपुर को परिवारीजन  उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। बुधवार रात करीब 11 बजे उपचार के  दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने आपात कालीन विभाग में शव को रखते हुए हंगामा  शुरु कर दिया। मृतक की मां का आरोप था कि उसके बेटे को उपचार देने के लिए  रुपये की मांग की जा रही थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह रुपये  नहीं दे सकी। इसके चलते किसी ने बेटे को उपचार नहीं दिया और उसको वार्ड एक में भर्ती कर दिया था। दस बजे करीब हालत  बिगड़ने पर स्टाफ नर्स से भी कहा गया, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। यदि  तहरीर आती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed