{"_id":"58f3ad5f4f1c1b1874470b8b","slug":"the-hours-of-the-church-that-sounded-as-the-lord-jesus-resurrected","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु के पुन: जीवित होते ही बजने लगे गिरजाघरों के घंटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु के पुन: जीवित होते ही बजने लगे गिरजाघरों के घंटे
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु के पुन: जीवित होते ही बजने लगे गिरजाघरों के घंटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में ईसाई समुदाय द्वारा ईस्टर का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मध्य रात्रि 12 बजे प्रभु यीशु के पुन: जीवित होने पर लोगों ने गिरिजाघरों में घंटे बजाकर खुशी का इजहार किया।
ईस्टर के मौके पर फादर एंड्रूज कोरिया ने लोगों को बताया कि गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु को क्रूस पर लटकाने के उपरांत उसके तीसरे दिन प्रभु यीशु पुन: जीवित हो उठे थे। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने पुन: जीवित होने के पश्चात लोगों को प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो उनमें विश्वास रखे, उसे उनका शिष्य बनाया जाए।
कैथोलिक चर्च में रात्रि 11:30 बजे विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। गिरजाघरों में भी विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के उपरांत ठीक 12 बजते ही चर्च में लगे घंटों को बजाकर प्रभु यीशु के पुन: जीवित होने की घोषणां की गयी। इसके साथ ही प्रार्थना सभा हुई।
विज्ञापन
ईसाई समुदाय द्वारा रात्रि में जागते हुए भजन व अन्य गीतों के द्वारा प्रभु यीशु के पुन: जीवित होने के संदर्भ में प्रकाश डाला। ईसाई समुदाय ने सारी रात जागते हुए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।