फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The heart of the God of the earth is not melting even on death

धरती के भगवान का दिल मौत पर भी नहीं पिघल रहा

Sun, 25 Apr 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The heart of the God of the earth is not melting even on death
सरकारी ट्रामा सेंटर में सीढ़ियों पर लेट कर इलाज कराता युवक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना काल में जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं फेल साबित हुई हैं। रविवार को जिला अस्पताल के हालात यह रहे कि इमरजेंसी और वार्ड पूरी तरह फुल हो चुके थे। चारों ओर मरीजों की चीख पुकार ही सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन

कोई जल्द इलाज देने की बात कर रहा था तो कोई ऑक्सीजन लगाने को कह रहा था। हालांकि मरीजों की व्यथा सुनने वाला अस्पताल में कोई नहीं था। तीमारदार हर आने वालों को आस भरी निगाह से देख रहे थे। हालांकि धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों का दिल मौत का मंजर को देखकर भी नहीं पसीज रहा था।
विज्ञापन

केस एक
साहब...! रिपोर्ट आने में इलाज कर दो...
स्टेशन रोड निवासी बैंककर्मी की मां का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। कोरोना की जांच के लिए दो दिन पहले सैंपल दिया लेकिन रिपोर्ट नहीं आई। नॉन कोविड अस्पताल में भर्ती करने के लिए बैंककर्मी अपनी मां को लेकर आया लेकिन पलंग न होने स्टाफ ने इनकार कर दिया। बैंककर्मी गिड़गिड़ाता रहा कि रिपोर्ट आने के बाद तो मां कोविड अस्पताल में भर्ती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
शिकोहाबाद निवासी युवक को सांस लेने में दिक्कत थी। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में हाई रिस्क बताया गया। सीटी स्कैन में कोविड-19 भी लिखा था। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती करने से इकार कर दिया और कहा कि बिना आरटीपीसीआर अथावा एंटीजन जांच के मरीज भर्ती नहीं किया जाएगा। परिजनों ने कोविड जांच करने की बात कही तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुबह जांच होने की बात कही। उपचार नहीं मिलने पर युवक ने दम तोड़ दिया।

केस तीन
आगरा निवासी मुकेश की गुर्दे की समस्या एकाएक रविवार को बढ़ गई। मुकेश के रिश्तेदारों ने आगरा में बेड और ऑक्सीजन की समस्या के चलते फिरोजाबाद में बुला लिया। फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में पहले तो मुकेश को गेट में दो घंटे बाद प्रवेश दिया गया। एंबुलेंस में मरीज दर्द से कहारता रहा, लेकिन मुकेश का दर्द सुनने वाला कोई नहीं था। मुकेश की पत्नी ने ऑक्सीजन लगाने को कहा लेकिन ऑक्सीजन के लिए चिकित्सकों की मंजूरी नहीं मिली। इस बीच मुकेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed