{"_id":"663bc85789a3464b610bdb74","slug":"the-health-of-the-young-man-staying-in-the-lodge-deteriorated-he-died-in-the-hospital-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-124127-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लॉज में ठहरे युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लॉज में ठहरे युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
Thu, 09 May 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 09 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक लॉज के कमरे में 12 दिन से ठहरे युवक की तबीयत बिगड़ गई। लॉज संचालक ने इसकी सूचना परिवार व थाना उत्तर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा के सी 230 निवासी मोनू मिश्रा (35) काफी समय पहले दक्षिण थाना क्षेत्र के महावीर नगर में किराए पर रहता था। इसके बाद उसकी नौकरी बोतल बनाने की फैक्टरी में लग गई तो वह गुजरात के सूरत चला गया। फैक्टरी के काम से उसे फिरोजाबाद भेजा गया। वह छिंगामल का बाग स्थित प्रकाश लॉज में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। 12 दिन से वहां पर वह ठहरा था।
पुलिस के अनुसार वह प्रतिदिन शराब के नशे में ही लॉज पहुंचता था। मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। लॉज स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आनन फानन में युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि युवक लिवर सिरोसिस से पीड़ित था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।