{"_id":"603a88a88ebc3ee8f201f76f","slug":"the-graph-of-murders-increased-seven-murders-in-seven-days-firozabad-news-agr4824729133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ गया हत्याओं का ग्राफ सात दिन में सात हत्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ गया हत्याओं का ग्राफ सात दिन में सात हत्याएं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में हत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। हर दिन हत्या की वारदातें से लोग दहशत में हैं। महज सात दिन के अंदर ही सात कत्ल के मामले सामने आए हैं।
सुहागनगरी में रोजोना कहीं न कहीं हत्या जैसी वारदातें देखने को मिल रही है। कहीं शव मिल रहे है तो कहीं पीट-पीट कर हत्या की जा रही है। हत्या कर शव फेंकने वाले आरोपियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे है। पिछले सात दिनों में सुहागनगरी में करीब सात लोगों की हत्याएं हो चुकी है। इसमें से दो शव अलग अलग स्थानों पर मिले है। जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
शुक्रवार सुबह दक्षिण पुलिस ने मुस्ताबाद गांव के समीप एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। वहीं रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला सांतीनगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले पांच लोगों को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार किया हो। लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार हैं। शनिवार सुबह मक्खनपुर थाना पुलिस ने ओके ग्लास के पीछे से युवती का शव बरामद किया। 23 फरवरी की शाम को खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव वरौली में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर गई। लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव दतौजी में वृद्ध की पीट पीटकर हत्या की गई थी। इससे पूर्व नसीरपुर थाना क्षेत्र के साथ शिकोहाबाद क्षेत्र में भी एक-एक व्यक्ति की हत्या की जा चुकी है।
विज्ञापन
नहीं खुल सकी प्रॉपर्टी डीलर के यहां पड़ी डकैती
मंगलवार रात आठ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर गोरेलाल यादव के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच चुकी है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।