फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The government of the blocks took oath, resolved to get the development work done

ब्लॉकों की सरकार ने ली शपथ,विकास कार्य कराए जाने का लिया संकल्प

Tue, 20 Jul 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The government of the blocks took oath, resolved to get the development work done
टूंडला में शपथ लेते ब्लाक प्रमुख व सदस्य - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख को डीएम चंद्र विजय सिंह की ओर से नामित अफसरों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने शपथ ग्रहण करने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में विकास कार्य कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा नेता डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव को एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने शपथ ग्रहण करने के बाद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। विधायक मनीष असीजा, पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर, पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव, मोहन देव शंखवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, कन्हैयालाल गुप्ता, सुनील शर्मा रहे।
विज्ञापन

ज्योतिकिरण राजपूत को दिलाई शपथ
एका। एका ब्लॉक प्रांगण में सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख ज्योति किरण राजपूत को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ज्योति किरण राजपूत ने साठ बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर केपी सिंह, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविता चक एवं सदस्यों ने ली शपथ
नारखी। नारखी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख रविता चक को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख रविता चक ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, इंद्रपाल सिंह मौजूद थे।
समाज कल्याण अधिकारी ने दिलाई शपथ
खैरगढ़। हाथवंत ब्लॉक प्रमुख सुरेशचंद्र यादव को जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी ने शपथ दिलाई। शपथ लेेने के साथ सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
कमलेश राजपूत व पुष्पादेवी को दिलाई शपथ
सिरसागंज। अरांव ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत को शपथ एसडीएम सिरसागंज डॉ. नवनीत गोयल ने दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी 40 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सुमित प्रताप सिंह, रामकैलाश यादव मौजूद थे। मदनपुर ब्लॉक में उप निदेशक कृषि डॉ. हंसराज ने ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी को शपथ दिलाई। विजय प्रताप उर्फ छोटू, रामब्रेश एवं प्रदीप सिंह मौजूद थे।
सघन तलाशी के बाद ब्लाक में मिला प्रवेश
फिरोजाबाद। सदर ब्लाक के बाहर सघन तलाशी के बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अनुमति मिली। गेट पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय, रसूलपुर अजय किशोर के साथ काफी पुलिस एवं पीएसी को तैनात किया था। गेटपर सघन तलाशी लेने के बाद सभी को प्रवेश दिया जा रहा था।
बारिश ने डाला व्यवधान
फिरोजाबाद। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व मंगलवार को सुबह से हुई बारिश ने व्यवधान डाला। बारिश होने के कारण पांडाल के नीचे पानी भरने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

शपथ पत्र तक नहीं पढ़ सकीं बीडीसी सदस्य
फिरोजाबाद। कई महिला बीडीसी सदस्य अपने शपथ पत्र तक को नहीं पढ़ सकी। निरक्षर एवं बुजुर्ग महिला बीडीसी सदस्य कागज हाथ में थामे रहीं। इस दौरान बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख की शपथ के शब्दों तक नहीं दोहरा पा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed