फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The gods were awakened by worshipping in every house, and the marriage of Shaligram and Tulsi was performed.

Firozabad News: घर-घर पूजा कर जगाए गए देव, शालिग्राम-तुलसी का कराया विवाह

Sun, 02 Nov 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The gods were awakened by worshipping in every house, and the marriage of Shaligram and Tulsi was performed.
टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद - फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद
टूंडला। शनिवार को देवोत्थान एकादशी पर्व पर घर-घर में सोये हुए देवों को जगाया गया। इस दौरान शालिग्राम व तुलसी का विवाह कराते हुए सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन


लोगों ने गन्ना, सिंघाड़ा, शंकरकंद व मूली आदि फलों व सब्जियों से देवताओं का पूजन किया। घर-घर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए। इस मौके पर सड़कों पर बरातों की धूम रही। इस मौकेपर महिलाओं ने घरों में एपन द्वारा रंगोली सजाई, पैरों के पंजे व हाथों की आकृति उकेरी और देवी-देवताओं के चित्र लगाकर व बनाकर उनका विधिविधान पूर्वक पूजन किया गया। इस दौरान गन्ना, सिंघाड़ा, बैंगन, मूली, आदि फल सब्जियों से पूजन किया गया। देवताओं को दूध कटोरा देकर भोज कराया गया। इसके साथ ही घरों में शालिग्राम व तुलसी का विवाह कराते हुए सुख-समृद्धि की कामना की गई। शहर के सभी मैरिजहोम, बरातघर, धर्मशालाएं, फुल रहे। रात्रि आठ बजे के उपरांत बाजारों में बरातों की धूम रही। देवोत्थान पर रात में सड़कों पर बरात के चलते जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन





महिलाओं ने रखा व्रत,किया तुलसी शालिग्राम का विवाह
फिरोजाबाद। देवोत्थानी एकादशी के महिलाओं ने व्रत रखने के साथ तुलसी शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया। घर-घर भगवान विष्णु का पूजन विधि-विधान से किया। महिलाओं और पुरुषों ने व्रत रखकर भगवान विष्णु को गन्ना,सिंघाड़ा सहित पारंपरिक सामग्री का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने सुबह से ही स्नान-ध्यान कर पूजा की तैयारियां शुरू कीं। जगह-जगह मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। राधामोहन मंदिर के महंत मोहित शास्त्री ने बताया कि देवोत्थानी एकादशी से भगवान विष्णु के चार माह के शयन के बाद जागरण होता है, जिससे सभी शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत की जाती है। पूरे दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।राधामोहन मंदिर में भी देवोत्थानी एकादशी के दिन मंदिर परिसर में तुलसी पूजन के कार्यक्रम में पूजन किया। घरों पर भी तुलसी-शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed