{"_id":"64f7700920c7e7efbe0ec974","slug":"the-glory-of-the-city-of-king-chandrasen-will-return-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-4134-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वापस लौटेगा राजा चंद्रसेन की नगरी का वैभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वापस लौटेगा राजा चंद्रसेन की नगरी का वैभव
Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजा चंद्रसेन की नगरी चंद्रवार का वैभव वापस लौटेगा। भगवान श्री कृष्ण के पिता वासुदेव द्वारा स्थापित प्राचीन चंद्रवार राज्य में 51 पांच कल्याणकों से सुसज्जित प्राचीन तीर्थ अतिशय क्षेत्र चंद्रवार जैन मंदिर का वैभव लौटाने की कवायद तेज हो गई है। शासन स्तर से दो करोड़ 80 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि प्राचीन चंद्रवार राज्य में यमुना जी की तलहटी में स्थित 51 पांच कल्याणकों में शुमार चंद्रवार जैन मंदिर के विकास के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को इसका प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने इसपर स्वीकति देते हुए 2 करोड़ 80 लाख की राशि स्वीकृत की है। 17 सितंबर को इसका लोकार्पण मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। मंगलवार को कार्यदायी संस्था व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण
किया। इस राशि से चंद्रवार जैन मंदिर परिसर में सत्संग भवन, नव स्थापित विशाल जैन तीर्थंकर की प्रतिमाओं को कवर कर अहाता, पूजा स्थल को पहुंचने के लिए सीढ़ियां, स्टील रेलिंग, सड़क से मंदिर जी के मुख्य द्वार तक आरसीसी सड़क निर्माण, मंदिर का बाहरी क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, पार्क, स्वागत द्वार, पेयजल व्यवस्था और आर्ट गैलरी बनाई जाएगी। जिससे आमजन को इसके बारे में जानकारी हो सके। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार, इंजी गुरुवचन सिंह, के राघव, महेश मगरानी, नितेश अग्रवाल जैन, योगेंद्र प्रकाश जैन, सनत कुमार जैन आदि मौजूद रहे।