{"_id":"57752be44f1c1b747179a7b3","slug":"the-glass-of-the-gas-to-raise-the-issue-of-units","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांच इकाइयों को गैस देने का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच इकाइयों को गैस देने का उठा मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
कांच इकाइयों को गैस देने का उठा मुद्दा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। इसमें एक दर्जन कांच इकाइयों को गैस देने, टीटीजेड में लंबित आवेदनों, इंडस्ट्रियल एरिया में खराब सड़कों के साथ बिजली संकट का मुद्दा उठा।
बैठक में उद्यमी सौभाग्य शर्मा व अन्य उद्यमियों ने गेल का मामला उठाते हुए कहा कि हाईवे पर संचालित एक दर्जन इकाइयों को गैस देने से गेल ने हाथ खड़े कर दिए हैं। बाईपास सहित अन्य मार्गों से गैस देने के लिए संयुक्त सर्वे के बाद भी अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है। इस पर गेल के अफसरों ने कहा कि संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट पर विचार किया जा रहा है। कोई निर्णय निकलने पर जानकारी दी जाएगी। उद्यमियों ने कहा कि टीटीजेड में नए उद्योग शुरू करने के लिए 25 से अधिक आवेदन लंबित हैं। उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने कहा कि टीटीजेड की बैठक से पहले सभी आवेदन प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। यूपीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सड़कें खराब पड़ी हैं, इससे आवागमन में असुविधा हो रही है। कुछ उद्यमियों ने मक्खनपुर में बिजली आपूर्ति न मिलने की शिकायत की। इस पर एक्सईएन विद्युत ने कहा कि समस्या का निदान करा दिया गया। कुछ उद्यमियों ने विद्युत विभाग में लंबित आवेदनों का मामला भी उठाया। बैठक में सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी, उद्यमी राजकुमार मित्तल, प्रदीप गुप्ता, हेमतंत अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, सौभाग्य शर्मा, इशरत अली, गैल, प्रदूषण बोर्ड, विद्युत विभाग के अफसर मौजूद रहे।
बाक्स--
इंडस्ट्रियल एरिया पर चौराहा निर्माण की मांग
बैठक में उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल एरिया चौराहे पर जाम व आए दिन होने वाले हादसों का मामला उठाते हुए चौराहा निर्माण की मांग उठाई। इस पर सीडीओ ने सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व एआरटीओ की कमेटी गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।