{"_id":"66103c131df98cccd5038cfe","slug":"the-girl-got-accused-of-negligence-on-the-doctor-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-121814-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवती के हाथ में आया गलाव चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवती के हाथ में आया गलाव चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Fri, 05 Apr 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के निवासी युवक ने अपनी बहन का उपचार शहर के प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ से कराया था। आरोप है कि उपचार में चिकित्सक ने लापरवाही बरती है। इससे उसकी बहन के हाथ में गलाव पड़ गया है। पीड़ित ने सीओ सिटी से मामले की शिकायत की है। गांव शेखपुरा निवासी राहुल ने शिकायती पत्र में कहा कि उसकी बहन जीने से गिर गई थी। इससे उसके हाथ में चोट लग गई थी। जब शहर के शिवाजी मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया तो परीक्षण के बाद चिकित्सक ने प्लास्टर लगवा दिया। इससे उसकी बहन को दिक्कत होने लगी थी। कई बार चिकित्सक को परेशानी बताने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद दूसरे चिकित्सक पर बहन का परीक्षण कराया। जब हाथ से प्लास्टर हटाया गया तो हाथ में गलाव पड़ गया था।
हाथ इतना गल गया था कि अंदर की हड्डी साफ नजर आने लगी थी। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
हाथ इतना गल गया था कि अंदर की हड्डी साफ नजर आने लगी थी। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन