{"_id":"621b9a21dd77b97678720743","slug":"the-girl-accused-the-policeman-of-exploiting-her-in-the-name-of-marriage-firozabad-news-agr5256123139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाया पुलिसकर्मी पर शादी के नाम पर शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने लगाया पुलिसकर्मी पर शादी के नाम पर शोषण करने का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मध्यप्रदेश के जनपद भिंड के गांव निवासी युवती ने थाना जसराना में तैनात पुलिसकर्मी पर शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने एवं गोद भराई एवं शादी की तारीख तय होने के बाद भी दूसरी जगह से शादी करने का आरोप लगाया है। युवती ने इटावा कोर्ट में पहले से ही पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करा रखा है।
भिंड निवासी युवती का अपने सजातीय पुलिसकर्मी के साथ प्यार हुआ तो मामला शादी के वादे तक पहुंच गया। गोद भराई एवं शादी की तारीखें भी तय हो गई। लेकिन इसी बीच पुलिसकर्मी ने दूसरी जगह से शादी कर ली। शादी की जानकारी होने पर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर उसने उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है।
युवती का आरोप है कि शादी के नाम पर थाना जसराना में तैनात पुलिसकर्मी ने शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण किया है। गोद भराई होने एवं शादी की तारीख तय होने के बाद भी पुलिसकर्मी द्वारा शादी कर ली गई है। शादी करने से उसके परिवार की बेइज्जती हुई है। पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म करने का भी मामला चल रहा है। वहीं जसराना थाने में तैनात सिपाही का कहना है कि लगाए जा रहे आरोप निराधार है। कहा कि शादी करने का तैयार था लेकिन युवती ने ही शादी की मना करने पर उसे कहीं अन्य जगह से शादी करनी पड़ी है। कहा कि उसने कोई धोखा नहीं दिया है।
विज्ञापन
युवती की माने तो दूसरी जगह से शादी करने के बाद भी वह वीडियो कॉल करता रहा। वीडियोकॉल के दौरान हाथों में मेंहदी देख उसे शक हुआ। जानकारी करने पर उसे दूसरी जगह से शादी के बारे में पता लगा। युवती ने पुलिसकर्मी पर पास्को एक्ट का मामला इटावा कोर्ट में भी दायर किया है।