फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The funeral processions of the father and two innocent sons were raised together.

Firozabad News: एक साथ उठीं पिता और दो मासूम बेटों की अर्थियां

Mon, 05 Jan 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The funeral processions of the father and two innocent sons were raised together.
एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। मैं, कुछ देर में पहुंच रहा हूं, बच्चों को तैयार रखना... यह आखिरी शब्द थे विनीत के, जो उसने अपनी पत्नी शिल्पी से फोन पर कहे थे। लेकिन किसे पता था कि यह मुलाकात अब संभव नहीं होगी। सोमवार शाम 4 बजे जब आगरा-इटावा हाईवे हादसे के शिकार विनीत और उसके दो मासूम बेटों के शव गांव कौरारी खेड़ा पहुंचे, तो पूरा गांव रो उठा।
विज्ञापन


करौरी खेड़ा, सिरसांगज निवासी विनीत कुमार (40) की पत्नी शिल्पी अपने 5 वर्षीय छोटे बेटे आयुष के साथ 1 जनवरी को ही अपने मायके भिडरुआ (सैफई) चली गई थी। रविवार को वहां उसके भाई के बेटे की छठी का उत्सव था। इसी खुशी में शामिल होने के लिए विनीत अपने दो बेटों मोहित (10) और निशांत (8) के साथ घर से निकला था। जमुनाबाग के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी खुशियों को रौंद दिया। सोमवार शाम जब गांव में तीन शव एक साथ आए, तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


विनीत अपने तीन भाइयों (सौरभ और अंकित) में सबसे बड़ा था। वह अपने वृद्ध पिता शैतान सिंह और भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहते थे। ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर विनीत ही पूरे परिवार की नैया पार लगा रहा था। परिवार के मुखिया और वंश के दो दीपकों के एक साथ बुझ जाने से वृद्ध पिता और भाइयों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शिल्पी की करुण पुकार...भगवान ने कहीं का नहीं छोड़ा
हादसे के सदमे में डूबी शिल्पी बार-बार बेसुध हो रही थी। उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी कि भगवान ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। विनीत ने निकलने से पहले फोन पर जल्द पहुंचने का वादा किया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अब शिल्पी के पास सिर्फ 5 साल का मासूम आयुष ही बचा है, जिसकी ओर देख हर सांत्वना देने वाले की आंखें भर आ रही थीं।





पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे ग्रामीण

कौरारी खेड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोग इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। मानवता और ग्रामीण संवेदना का आलम यह था कि सोमवार को पूरे गांव में किसी भी घर का चूल्हा नहीं जला। हर कोई विनीत के सरल स्वभाव और बच्चों की मासूमियत को याद कर रो रहा था। नम आंखों के बीच गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed