{"_id":"63e8cdf854a08756de01d8e3","slug":"the-funeral-of-the-body-of-the-former-head-took-place-in-the-presence-of-police-firozabad-news-c-25-1-59223-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: पुलिस की मौजूदगी में हुआ पूर्व प्रधान के शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: पुलिस की मौजूदगी में हुआ पूर्व प्रधान के शव का अंतिम संस्कार
Sun, 12 Feb 2023 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में हुआ पूर्व प्रधान के शव का अंतिम संस्कार- सबसे छोटे बेटे ने दी मुखाग्नी, जेल में बंद हैं दो बेटे
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। पूर्व प्रधान के शव का रविवार को पुलिस मौजूदगी में परिजन ने अंतिम संस्कार किया। मृतक के सबसे छोटे बेटे ने मुखाग्नी दी थी। जेल में बंद मृतक के दोनों बेटों को पैरोल पर न छोड़े जाने पर मृतक की पत्नी ने पति का अंतिम संस्कार कराने से मना किया था। जिसको लेकर शनिवार रात भर पुलिस मृतक के परिजन को समझाने का प्रयास करती रही।
मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदुमई निवासी पूर्व प्रधान कमलेश लोधी की शुक्रवार रात कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक के दो बेटे बजरंगी उर्फ अजय और विनय उर्फ करुआ आठ साल से गांव के ही जगदीश की हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। पूर्व प्रधान कमलेश की मौत के बाद उसकी पत्नी विमला देवी ने पैरोल पर पुत्रों को छोड़ने को जिलाधिकारी के पास शनिवार को प्रार्थनापत्र दिया, पर दोनों भाइयों को पैरोल नहीं मिली। मृतक की पत्नी ने पति के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। पुलिस के समझाने के बाद रविवार सुबह पूर्व प्रधान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नी उसके सबसे छोटे बेटे प्रतीक ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।