{"_id":"58cc22a14f1c1b2e5a32aa54","slug":"the-fugitives-released-by-the-prisoners-firing-on-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटकर आए अपराधियों ने की भाजपा नेता पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटकर आए अपराधियों ने की भाजपा नेता पर फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के आवास पर फायरिंग के बाद एकत्रित लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से छूटकर आए अपराधियों ने भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जमकर फायरिंग की। लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो धमकी दी यदि कोई भाजपा नेता के पक्ष में बोला तो उसे भी गोली पड़ेगी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले।
उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला भगवान नगर में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र शंखवार परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर करीब तीन बजे वह घर के बाहर गली में बैठे थे। तभी सोनू, मोनू और नकुल अपने साथियों के साथ आया और प्रेम चंद्र शंखवार की पिटाई कर फायरिंग कर दी। क्षेत्रीय लोग बीचबचाव को पहुंचे तो आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कोई बोला तो उसे भी गोली पड़ेगी। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखबार ने सोनू, मोनू और नकुल सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से भाजपा नेता के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। भाजपा नेता नेता ने बताया आरोपियों का क्षेत्र में खौफ है। आए दिन छेड़छाड़ कर लूटपाट करते हैं।
मोनू के तमंचे के आगे हार गई थी पुलिस की 16 रायफलें
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। सोनू, मोनू और नकुल का नाम शहरी क्षेत्र में काफी चर्चित है। शातिर अपराधी होने के साथ ही वे लुटेरे भी है। दो वर्ष पूर्व लूट के मामले में फरार नकुल की गिरफ्तारी के लिए उत्तर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची थी। इस पर मोनू ने छत से पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसके चलते पुलिस को हथियार डालकर लौटना पड़ा था। मोनू तमंचा लेकर छत पर चढ़ गया था और पुलिस को खूब छकाया था।