{"_id":"581cdf8c4f1c1bad31438862","slug":"the-first-day-allahabad-dusky-muzaffarnagar-varanasi-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन इलाहाबाद, सांवली मुजफ्फरनगर, वाराणसी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन इलाहाबाद, सांवली मुजफ्फरनगर, वाराणसी की जीत
अमर उजाला
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियाेगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। दाऊदयाल महिला एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में शुक्रवार को स्टेडियम पर तीन दिवसीय यूपी स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का मार्च पास्ट के साथ आगाज हुआ। पहले दिन इलाहाबाद, सांवली, मेरठ, कानपुर, फीरोजाबाद, वाराणसी एवं लखनऊ टीमों के बीच मुकाबले हुए।
पहला मुकाबला इलाहाबाद और कानपुर में हुआ। इलाहाबाद ने 37 अंक बनाए। कानपुर 32 का स्कोर ही छू सका। इलाहाबाद ने कानपुर को पांच अंकों से पराजित कर दिया। दूसरा मुकाबला सांवली और मेरठ की टीम के बीच खेला गया। मेरठ की टीम सिर्फ एक अंक ही बना सकी। सांवली ने 26 अंक का स्कोर बनाकर मेरठ को बुरी तरह हरा दिया। मुजफ्फरनगर और फीरोजाबाद के बीच में खेले गए कबड्डी मैच में फीरोजाबाद बुरी तरह पराजित हो गया। मुजफ्फरनगर ने 28 अंक बनाए, फीरोजाबाद कुल सात अंक ही बना सका। अंतिम मुकाबला वाराणसी और लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी ने 37 अंक और लखनऊ ने सिर्फ 15 अंक ही बनाए।
बाक्स--
उद्घाटन समारोह का आयोजन
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम रविंद्र मादंड ने दीप प्रज्ज्वलन किया। दाऊदयाल संस्था के अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। खेल अधिकारी रानी प्रकाश, राजकुमार, यूपी रेफरी बोर्ड के चेयरमैन सुरेश कुमार, कहकशा शाह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डा. माधवी सिंह ने किया। संयोजिका संध्या चतुर्वेदी, विनीता गुप्ता, डा. निशा अग्रवाल, डा. रजनी बंसल, अनीता शर्मा, डा. अंजू गोयल, डा. नम्रता त्रिपाठी, डा. अर्चना, डॉ नूतन राजपूत, डा. प्रेमलता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रतिष्ठित खिलाड़ियों ने बढ़ाया मैच का रोमांच
महिला कबड्डी में प्रतिष्ठित खिलाड़ियों ने मैच का रोमांच बढ़ाया। जूनियर इंडिया कबड्डी टीम से तेहेरान देश में खेलकर आई माल्लिका इस समय वाराणसी टीम से खेल रही हैं। तेहेरान देश में टीम इंडिया ने गोल्ड हासिल किया था। इधर मुजफ्फरनगर टीम से खेल रही अमरेश इंडिया कैंप में खेलती हैं।