{"_id":"661ef4a12dcf8fd12604dfb4","slug":"the-final-wrestling-match-between-hoshiar-singh-and-manoj-ended-in-a-draw-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-122552-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: होशियार सिंह व मनोज के बीच बराबर पर छूटी अंतिम कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: होशियार सिंह व मनोज के बीच बराबर पर छूटी अंतिम कुश्ती
Wed, 17 Apr 2024 03:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। अनवारा स्थित टोपा वाली माता मंदिर परिसर में मेले के दौरान सोमवार देरशाम तक कुश्ती-दंगल चला। दंगल में आसपास के कई जिलों के पहलवानों ने अपने दावपेंच दिखाए। दंगल में अंतिम कुश्ती कपावली के पहलवान मनोज व अनवारा के पहलवान होशियार सिंह के बीच बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों को बराबर सेला देकर सम्मानित किया गया। दंगल का शुभारम्भ करते हुए दंगल अध्यक्ष कालीचरन यादव ने कहा कि कुश्ती दंगल मनोरंजन का साधन ही नहीं अपितु इससे शरीर का सम्पूर्ण विकास भी होता है। कुश्ती हमारी प्राचीन कला है। इसे जीवंत बनाये रखना है। दंगल में अनवारा के राहुल पहलवान व समोगर के गब्बर पहलवान की कुश्ती बराबर पर छूटी। मोहम्मदाबाद के हैप्पी पहलवान ने लखनऊ के पहलवान विपिन को हराया। सिकतरा के पहलवान जितेंद्र को कपावली के सौरभ पहलवान ने पराजित किया।
मथुरा के पहलवान मुरारी ने जम्मू के राकेश पहलवान को चित कर दिया। अनवारा के देवेंद्र पहलवान ने शमशाबाद के मनोज पहलवान को पटखनी दी। आखरी कुश्ती कपावली के पहलवान मनोज व अनवारा के होशियार सिंह पहलवान के मध्य कराई गई। काफ़ी देर चली कुश्ती बेनतीजा रही। अंत में निर्णायक कमेटी ने दोनों पहलवानों को बराबर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।