फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The final touch is engaged in preparations for Eid Municipality

ईद की तैयारियों को फाइनल टच देने में जुटा है नगर निगम

Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The final touch is engaged in preparations for Eid Municipality
ईद की तैयारियों को फाइनल टच देने में जुटा है नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
चांद दिखा, तो गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। ईदगाह सहित सभी मस्जिदों के  आसपास सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा खोदे गड्ढों को बंद कराया जा रहा है।  
विज्ञापन


ईद की नमाज ईदगाह, गांधीपार्क से सदर बाजार होते हुए नालबंदान चौराहे तक, स्टेशन रोड करबला की पुलिया तक, जामा मस्जिद, शाही मस्जिद कटरा पठानान, मेवा फरोशियान मस्जिद, बसिया मस्जिद, आगा साहब की मस्जिद, हजीपुरा पर अदा कराई जाती है। नमाज को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है, वहां प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। नगर आयुक्त रामऔतार रमन के निर्देश पर ईदगाह, गांधीपार्क, इस्लामियां मैदान को व्यवस्थित किया जा रहा है। ईदगाह की ओर आने-जाने वाले सभी मार्गों पर विद्युत विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढों को बंद कराया गया, जिससे ईद की नमाज के दौरान कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन


बाक्स--
सर्विस रोड के नहीं बदले हालात
ईद की नमाज के मद्देनजर गांधीपार्क, आर्यनगर में खुले गड्ढे बंद करा दिए गए, परंतु लंबे समय से खोदे पड़े सर्विस रोड के हालात नहीं बदले। दोनों साइड सर्विस रोड खोदने के कारण ऊबड़-खाबड़ हाल में हैं। सर्विस रोड पर दिनभर उड़ती धूल राहगीरों के लिए बड़ी समस्या है। नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी के बावजूद ठेकेदार ने सर्विस रोड ठीक नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल बाजार में जमकर हुई खरीदारी
ईद को देखते हुए मंगलवार को सर्विस रोड पर लगने वाले मंगलवार बाजार में सुबह से देर शाम तक जमकर खरीदारी हुई। मुस्लिम युवक-युवतियों ने कपड़ों के साथ अन्य सामान की भी खरीदारी की। मंगल बाजार में भारी भीड़ आने के कारण सुबह से शाम तक सर्विस रोड पर जाम के हालात बने रहे। जाम के चलते वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।

नहीं दिखा चांद, ईद कल होगी
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। शहर मुफ्ती एवं जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल अलीम ईसा साहब ने कहा कि चांद दिखाई नहीं दिया है और ना ही चांद को दिखने की कहीं बाहर से खबर मिली है। इसलिए ईद उल फितर सात जुलाई को होगी। इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि चांद की कहीं से कोई खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed