फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The family had gone to visit relatives, thieves broke the locks

Firozabad News: रिश्तेदारी में गया था परिवार, चोरों ने चटकाए ताले

Mon, 19 Feb 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Feb 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
The family had gone to visit relatives, thieves broke the locks
टूंडला। चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर आभूषण, नकदी आदि अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित को वारदात की जानकारी दूसरे दिन घर लौटने पर हुई। परिजन मकान में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए थे। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के न्यू शिव नगर कॉलोनी निवासी सलीम खान शनिवार की शाम अपने परिवार सहित हाथरस स्थित रिश्तेदारी में गए थे। रविवार को जब वह घर वापस लौटे तो घर पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। जब उन्होंने घर में प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी, संदूक खुले पड़े थे। अलमारी में रखे आभूषण व नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित सलीम खान ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed