{"_id":"6573677e2e72f92d10070164","slug":"the-exam-was-conducted-by-reducing-the-age-of-the-daughter-in-voter-and-pan-card-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-11981-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वोटर और पैन कार्ड में बेटी की उम्र कम कराकर दिलाई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वोटर और पैन कार्ड में बेटी की उम्र कम कराकर दिलाई परीक्षा
Sat, 09 Dec 2023 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एजुकेशन लोन और सरकारी नौकरी में लाभ प्राप्त करने के लिए साजिश के तहत बेटी के वोटर कार्ड और पैन कार्ड में पिता ने उम्र कम करा दी। इसके बाद युवती ने पुनः हाईस्कूल एवं बीडीएम महाविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लिया है। जिसको पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गांव छीछामई निवासी मुन्नालाल ने अपने भाई सोनवीर के साथ मिलकर अपनी बेटी रिंकी के वोटर कार्ड और पैन कार्ड में उम्र कम करा दी। जिससे कि उसे एजुकेशन लोन और सरकारी नौकरी में लाभ मिल सके। साजिश के तहत दस्तावेजों में उम्र कम करवाकर रिंकी ने पुनः हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद बीडीएम महाविद्यालय से वर्ष 2006-2007 में प्रथम एवं द्वितीय तथा 2008 में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस मामले की भनक लगने पर हरवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जांच करते हुए उप निरीक्षक मोमराज सिंह ने आरोपी रिंकी को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। इसको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।