{"_id":"60d0c1a58ebc3e2a0469e5a4","slug":"the-enthusiasm-of-yoga-day-was-visible-from-city-to-village-firozabad-news-agr4966732191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांव तक दिखाई दिया योग दिवस का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांव तक दिखाई दिया योग दिवस का उत्साह
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस फिरोजाबाद क्लब में योगा करते सेवा पथ जन कल्याण समिति के पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुहागनगरी में जिला मुख्यलाय से लेकर गांव तक लोग योग के माध्यम से कोरोना पर वार करते नजर आए। जिले भर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने योगासन किए। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने योगासन से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने नियमित योग करने की सलाह दी और कहा कि योग से ही बीमारियों से बचा जा सकता है।
सुहागनगरी में सोमवार तड़के पुलिस लाइन प्रांगण में एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल के निर्देशन में योगासन कराए गए। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, आरआई ने योगासन किए। फिरोजाबाद क्लब में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नगर विधायक मनीष असीजा के साथ परिषद के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कोटला रोड स्थित भगवती गार्डन में क्रीड़ा भारती ने योग दिवस का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता, सुनील गोलस के संयोजन में श्री नंदेश्वर मंदिर बगीची प्रांगण में कार्यक्रम आयोजि किया गया। रवि गुप्ता, शिवा,संगीता,सिमरन, शिवानी मौजूद थे।
रुरबन मिशन के तहत ग्राम रुधऊ मुस्तकिल, चुल्हावली में ग्रामीणों ने योगा किया। नेहरू युवा केंद्र के युवा कल्याण अधिकारी मनीषचंद्र चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजयकांत शर्मा, अमन लहरी, शिवम शर्मा, उदयकांत शर्मा, सूरज चौहान, कनिष्का शर्मा ने भी योग किया। पालीवाल क्रिकेट एकेडमी ने बीसीसीआई क्रिकेट कोच विकास पालीवाल ने योग का महत्व समझाया। राघव पालीवाल, अपूर्व यादव, पुष्पेंद्र, विवेक प्रजापति आदि मौजूद रहे। एबीवीपी ने गोशाला में शिविर लगाया। भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन की ओर से विभव नगर पार्क में योग कार्यक्रम आयोजन किया गया। अध्यक्ष रामनरेश कटारा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वेबिनार में परिवार के साथ कीं योग क्रियाएं
दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में एनसीसी इकाई की छात्राओं ने वेबिनार के माध्यम से कैप्टन प्रीति अग्रवाल के निर्देशन में योग किया। इस दौरान 60 छात्राओं ने परिवार के साथ प्रतिभाग किया। कुमारी गरिमा शंखवार, कुमारी सुषमा ने सूर्य नमस्कार, वृक्षासन सहित अन्य क्रियाएं कराई।
बच्चों ने किया गया योग, बड़ों ने सराहा
शिकोहाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षक सुखदेव पटेल के मार्गदर्शन में बच्चों ने योग किया। विद्यालय के संस्थापक डॉ. सुकेश यादव, निदेशिका डॉ. गीता यादव ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। वहीं स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद के नेतृत्व में योग किया। जिला सचिव डॉ. सहदेव सिंह चौहान, जिला संगठन आयुक्त आनंद बाबू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कोमल सिंह व गाइड प्रशिक्षण आयुक्त विनीता चौधरी, डॉ. संतोष कुशवाहा, अश्वनी जैन ने भाग लिया।
शिकोहाबाद: सामाजिक दूरी के साथ किए योग-आसन
शिकोहाबाद। ब्लूमिंग बड्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजपचौरी और प्रधानाचार्या सुमन लता पचौरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने योग क्रियाएं कीं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। श्री बालाजी जन कल्याण समिति द्वारा बूढ़ा भरथरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था सचिव समर सिंह व समाजसेवी रामकुमार ने योग कराया। ज्ञानदीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल में योग प्रशिक्षक डॉ. रामकैलाश द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रॉयल कृष्णा ग्रुप व श्री रॉयल कृष्णा फाउंडेशन द्वारा झुग्गी-झोंपड़ी के गरीब बच्चों के साथ योग किया गया। संस्था सचिव आशीष यादव, अरुण, हर्ष गुप्ता मौजूद रहे। डॉ. श्याम सिंह यादव इंटर कॉलेज नगला सदासुख में भी कार्यक्रम हुआ। धर्मवीर सिंह यादव, नरेंद्र प्रताप, चंद्रप्रकाश, राजू यादव मौजूद रहे। बीडीएम कन्या गर्ल्स महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना के निर्देशन में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।