फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The English army had raised the slogan of Mahatma Gandhi

अंग्रेजी सेना ने लगाए थे महात्मा गांधी के जयकारे

Wed, 11 Aug 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The English army had raised the slogan of Mahatma Gandhi
पंडित भूप सिंह शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी (फाइल फोटो) - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचार से प्रताड़ित देशवासियों के मन में आजादी की ज्वाला भड़क रही थी। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हर दिन अंग्रेजी सेना को परास्त करने की नई रणनीति तैयार की थी। क्रांतिकारी पंडित भूप सिंह शर्मा के नेतृत्व में फिरोजाबाद के हिरन गांव स्टेशन को जलाने की रणनीति तैयार की थी। क्रांतिकारियों ने न सिर्फ अंग्रेजी सेना के हथियारों को गिरवा लिया बल्कि महात्मा गांधी के जयकारे लगाने को मजबूर कर दिया था। हैदराबाद रेजीमेंट सेना की कई कंपनियों ने आजादी के दीवानों को पकड़कर आगरा जेल भेजा था।
विज्ञापन

सुहागनगरी के इतिहास के पन्नों को पलटें तो अंग्रेेजों का विरोध करने के लिए देशभक्त हिरनगांव स्टेशन को 17 अगस्त 1942 को फूंक चुके थे। इसमें स्वतंत्रता सेनानी भूपसिंह ने भी बड़ी क्रांति छेड़ी थी। अंग्रेजों के फैसले को कैसे डगमगाया जाए। इसकी अगली रणनीति गांव गुंदाऊ में तैयार हो रही थी। तभी तानाशाह दरोगा इमदाद खां और तहसीलदार अंग्रेजी सेना के साथ इन्हें पकड़ने को आ गए थे।
विज्ञापन

सेना की बड़ी टुकड़ी होने के साथ ही हथियार से लैस होकर पहुंची थी लेकिन देशभक्ति के जज्बे ने आखिर फिरंगियों के हथियारों को गिरवा लिया था। स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेेजों से भी महात्मा गांधी की जय के नारे कई बार लगवाए थे। सेना की टीम के खाली हाथ लौटने की खबर गवर्नर जनरल को उस समय तार द्वारा दी गई। इसके बाद हैदराबाद रेजिमेंट सेना की कई कंपनियां आजादी के दीवानों को पकड़ने के लिए फिरोजाबाद भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद स्वतंत्रता सेनानी भूपसिंह को अंग्रेजी सेना ने गिरफ्तार करके उन्हें आगरा की जेल में भेज दिया था। पहले स्वतंत्रता सेनानी भूपसिंह के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया था। बाद में स्टेडियम से स्वतंत्रता सेनानी का नाम हटा दिया और दाऊदयाल स्टेडियम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed