फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The effigy of ego burst into flames; the city lit up with fireworks.

Firozabad News: धधका अहंकार का पुतला, आतिशबाजी से रोशन हुआ नगर

Tue, 20 Oct 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The effigy of ego burst into flames; the city lit up with fireworks.
भगवान राम एवं रावण के मध्य होता युद्ध। संवाद - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयदशमी अपार उत्साह और उल्लास के साथ मंगलवार को मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा रावण का वध होते ही पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इस अलौकिक क्षण के साथ ही रामलीला मैदान में 61 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ और मैदान में हुई भव्य आतिशबाजी ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी बल के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित उत्तर भारत की इस एतिहासिक रामलीला में भगवान राम की वानर सेना और रावण की राक्षसी सेना के बीच घमासान युद्ध का मंचन हुआ। भीषण युद्ध के दौरान श्रीराम ने एक साथ 30 बाण चलाए, जिससे रावण के दसों सिर और बीसों भुजाएं कट गईं, किंतु वह पुनः अट्टाहास करने लगा। तब विभीषण के बताने पर कि रावण की नाभि में अमृत है, भगवान राम ने 31वां बाण उसकी नाभि पर साधा। इसके साथ ही लंकापति रावण धराशायी हो गया।
विज्ञापन

उधर लेबर कॉलोनी स्थित रामलीला मंचन का शुभारंभ डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे, नगर विधायक मनीष असीजा, गो-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय और किसान मोर्चा के सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से प्रभु श्रीराम का तिलक कर व आरती उतारकर किया। मंचन में रावण और अहिरावण वध के दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, पंकज भारद्वाज, मधुरिमा वशिष्ठ, रमेश आनंद गिरि, सिद्धार्थ त्रिपाठी, किशन यादव, तेजेंद्र सिंह यादव, हिमांशु बिष्ट और मोहित सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आर्किड ग्रीन में निकली भव्य शोभायात्रा
आर्किड ग्रीन कॉलोनी में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बैंड-बाजे की धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। देर रात यहां रावण का पुतला जलाया गया, जहां बच्चों और महिलाओं ने मेले में चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रदीप मित्तल पम्मी, राहुल बंसल सीटू, नितिन गुप्ता, संजय गुप्ता, विनय सिंघल और विनय चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



गली-मोहल्लों और पॉश कॉलोनियों में भी हुआ दहन
दुर्गा नगर, चौबान मोहल्ला, गणेश नगर, विभव नगर, गुंजन एनक्लेव, कृष्णा अपार्टमेंट, नित्या एनक्लेव, बसंत बिहार, रानी नगर, श्रीराम कॉलोनी, किशन नगर, ओम कॉलोनी और एफएम कॉलोनी समेत शहर के कई क्षेत्रों में रावण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed