{"_id":"5852ecd74f1c1b310e6496e2","slug":"the-district-received-100-security-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली यूपी 100 की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली यूपी 100 की सुरक्षा
किस सर्किल को कितनी मिली गाड़ियां
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को यूपी 100 योजना के तहत 32 गाड़ियों को फीरोजाबाद को समर्पित कर दिया गया। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सांसद अक्षय यादव ने योजना का शुभारंभ किया। वारदात होने पर शहरी क्षेत्र में 10 मिनट व देहात में 20 मिनट के अंदर पुलिस की मदद मिल जाएगी। वहीं कार्यक्रम में सांसद रामगोपाल यादव नहीं शामिल हुए। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रो: रामगोपाल यादव को ही जिले में योजना का शुभारंभ किया।
योजना का शुभारंभ करते हुए सांसद अक्षय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच प्रदेश से अपराध खत्म करने की है, इसलिए उन्होंने यूपी 100 योजना का शुभारंभ किया है। इससे पीड़ितों को पुलिस की तुरंत मदद मिलेगी। बदमाश भी पुलिस से बचकर नहीं भाग सकेंगे। सांसद ने विरोधी दलों पर वार कर अपनी सरकार की तारीफों के पुल बांधे। एसएसपी हिमांशु कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र की गाड़ियां दस से पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेगी। देहात क्षेत्र की गाड़ियां 15 से 20 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेगी। प्रदेश सरकार की यह योजना अपराध रोकने में मील का पत्थर साबित होगी। समारोह में किड्स कार्नर हैप्पी सेकेंडरी स्कूल की बच्चियों ने स्वागत गान और जवाहर नवोदय विद्यालय गुरैय्या सोयलपुर और दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। विधायक हरिओम यादव, विधायक रामवीर यादव, विधायक ओम प्रकाश वर्मा, एमएलसी डा. असीम यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव, डीएम राजेश प्रकाश, एसएसपी हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन राम हरि यादव ने किया।
सिटी सर्किल में 07--उत्तर 02, दक्षिण 02, रामगढ़ 02, रसूलपुर 01।
शिकोहाबाद सर्किल में 05-- शिकोहाबाद 03, मक्खनपुर 01, खैरगढ़ 01
सदर सर्किल में 03 -- मटसेना 01, बसईमोहम्मदपुर 01 , लाइनपार 01
टूंडला सर्किल में 08--नारखी 03, नगला सिंघी 01, टूंडला 03, पचोखरा 01
सिरसागंज सर्किल में 04-- सिरसागंज 02, नसीरपुर 01, नगला खंगर 01
जसराना सर्किल में 04 -- जसराना 02, फरिहा 01 व एका 01
नेटवर्क न आने पर एंड्रायड मोबाइल करेगा काम
यूपी 100 योजना के तहत प्रदेश सरकार ने जिले को जो 32 नई गाड़िया उपलब्ध कराई है उसमें दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ आंसू गैस के गोले, अग्निशमन यंत्र के साथ मिनी स्टेचर भी है। गाड़ी में लगी एलईडी स्क्रीन पर घटनास्थल की लोकेशन भी दिखाई देगी। नेटवर्क न आने पर एंड्रायड फोन काम करेगा। सभी गाड़ियां इंटरनेट, जीपीएस से लैस हैं। यह गाड़ी सीधे लखनऊ कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेगी।
विज्ञापन
एसपी देहात अमर सिंह ने बताया कि यूपी 100 की गाड़ियों में किसी तरह का कोई सीमा विवाद नहीं रहेगा। घटनास्थल के पास जो गाड़ी होगी, उसको ही तुरंत मौके पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी जाएगी। केवल ड्यूटी स्टाफ बदलने के लिए थानों के संबंध किया गया है।