फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders to launch agitation if the clock tower is not built.

Firozabad News: घंटाघर का निर्माण नहीं होने पर व्यापारी करेंगे आंदोलन

Tue, 06 Oct 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traders to launch agitation if the clock tower is not built.
फिरोजाबाद। विनायक कॉम्प्लेक्स स्थित महानगर कार्यालय में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें घंटाघर का निर्माण न कराए जाने पर चिंता जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय मंत्री नरेश पंजाबी, व्यापारी सेना के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह पहलवान और महामंत्री मोहित राठौर का स्वागत किया गया, जबकि श्यामवीर सिंह को व्यापारी सेना का महानगर अध्यक्ष बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों ने साजिश के तहत घंटाघर को तुड़वाकर उस पर हाईकोर्ट से स्टे लगवा दिया है। व्यापार मंडल ने मांग की कि नगर निगम प्रशासन उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर स्टे हटवाए और वहां नया घंटाघर बनवाए, अन्यथा गोयल रेस्टोरेंट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल शर्मा, सुबोध बघेल, विवेक कौशल, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, रामगोपाल बजाज हर्षवर्धन, मूलचंद राठौर और संचालनकर्ता विकास जैन सहित स्वतंत्र गुप्ता, सुशील जाट, अनिल गुप्ता, पारुल गुप्ता, सुभाष यादव, दिलीप दीक्षित, अजय प्रजापति, विकास लहरी, रेणु कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, मुकेश राठौर, राधेश्याम नेताजी और राजेंद्र प्रसाद आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed