{"_id":"61c7612e0f2c7125ce5b482a","slug":"the-district-got-18th-place-in-the-ranking-of-health-department-firozabad-news-agr519113361","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की रैकिंग में जिले को मिला 18वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की रैकिंग में जिले को मिला 18वां स्थान
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सरकारी आंकड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। शासन ने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की नवंबर माह की रैकिंग जारी की है। इसमें फिरोजाबाद जिला पूरे प्रदेश में 18वें स्थान पर है, जबकि सितंबर में जनपद 71वें स्थान पर था। स्वास्थ्य विभाग ने टॉप फाइव में आने के लिए समस्त कर्मचारियों को दिए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव, टीकाकरण और अस्पतालों में चलने वाली ओपीडी पर शासन की नजरें रहती हैं। आशाओं के भुगतान और जननी सुरक्षा भुगतान आदि योजना का कितना लाभ जिले में मिला आदि अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग शासन करता है। हर माह स्वास्थ्य सेवाओं की रैकिंग को जारी किया जाता है। सितंबर में डेंगू का प्रकोप तेज था, इसलिए पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई गई थीं। सितंबर में पूरे प्रदेश में फिरोजाबाद 71वें स्थान पर था।
अक्तूबर में प्रदेश में जिले की 44वीं रैकिंग थी। नवंबर में डेंगू का असर बिल्कुल न के बराबर रहा था। इसलिए स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया गया। जिला कार्यक्रम मैनेजर मोहम्मद आलम ने बताया कि स्वास्थ्य रैकिंग में काफी सुधार हुआ है। जिला 18वें स्थान पर आया है। टॉप फाइव में स्थान बनाने के लिए आगामी माह में सभी लक्ष्य पूरे किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि जो ब्लॉक सबसे ज्यादा पिछड़े हैं उन चिकित्सा केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
नारखी ब्लॉक सबसे आगे, जिला अस्पताल पिछड़ा
फिरोजाबाद जिले में नारखी ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाएं सबसे बेहतर आंकी गई हैं। जो जिले में प्रथम स्थान पर हैं। एका दूसरे और फिरोजाबाद ब्लॉक तीसरे स्थान पर है। जसराना, टूंडला, शिकोहाबाद में स्वास्थ्य सेवाएं असंतोषजनक बताई गई।