{"_id":"6132716d8ebc3e14f15e4772","slug":"the-death-of-children-due-to-dengue-and-fever-exposed-the-government-aditya-firozabad-news-agr506248565","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू और बुखार से बच्चों की मौत ने सरकार की खोली पोल - आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू और बुखार से बच्चों की मौत ने सरकार की खोली पोल - आदित्य
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। भाजपा सरकार के कार्यों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान, महिला और युवा सभी परेशान हैं। जिले में में बुखार से बच्चों की मौत ने सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार के कार्यों की पोल खोल दी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं। प्रसपा सभी गैर भाजपा दलों के साथ आगामी विधान सभा में मिलकर चुनाव लड़ेगी। यह विचार प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने व्यक्त किए।
आदित्य एटा चौराहा स्थित एक अस्पताल के उद्घाटन में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा समाजवादी है। समाजवादी पार्टी के साथ ही गैर भाजपा दलों से हाथ मिला कर भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए चुनाव लड़ेंगे। हमने सभी गैर भाजपा दलों से आह्वान किया है कि सभी दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए। भाजपा सरकार से किसान, महिलाएं, युवा और छात्र सभी परेशान हैं।
मंहगाई की मार से जनता त्रस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे हैं। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने जनपद में बच्चों की मौत पर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के चलते 36 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा प्रसपा आगामी चुनाव को पूरी दमखम के साथ लड़ेगी। इस दौरान प्रसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव, जिलाध्यक्ष अजीम भाई, डॉ, दिलीप यादव, प्रो. अनिल यादव, मीना राजपूत, पिंकी यादव, ई.राजकुमार आदि मौजूद रहे।