{"_id":"6202b35671e87f5b6a322caf","slug":"the-dead-body-of-the-teenager-drowned-in-the-canal-was-not-found-there-was-silence-in-the-family-firozabad-news-agr5236803159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला नहर में डूबी किशोरी का शव, परिवार में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला नहर में डूबी किशोरी का शव, परिवार में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पांच फरवरी को नहर में डूबी किशोरी का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। परिवारीजन तीन दिन से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। मंगलवार को आगरा से गोताखोरों को बुलाया गया। परिवारीजन भांडरी पुल तक किशोरी की तलाश कर चुके हैं।
स्वामी नगर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ रिंकू की 12 वर्षीय पुत्री पायल पांच फरवरी शाम को नहर किनारे पशु चराने गई थी। वहां पशु चरा रहे एक बालक ने उसे नहर में डूबते हुए देखा। बालक ने ही किशोरी के परिजनों को जानकारी दी थी।
तभी से परिवारीजन उसे नहर में तलाश कर रहे हैं, लेकिन चार दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। परिजन का आरोप है कि पुलिस उनकी बेटी की तलाश करने में कोई प्रयास नहीं कर रही है। उधर तीन दिन से लगातार तलाश कर रहे परिवारीजन भी अब थक हार कर घर बैठ गए हैं।