फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The couple, stabbed, killed man

दंपति पर चाकू से हमला, युवक की मौत

Mon, 06 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूूराो अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूूराो अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
The couple, stabbed, killed man
दंपति पर चाकू से हमला, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के नगला पचिया में रविवार की रात कुछ लोगों ने युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। साथ ही उसकी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास लोगों ने महिला को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर लौट गई। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी देवेंद्र उर्फ पप्पू (32) पुत्र नबाव सिंह पिछले छह साल से नगला पचिया में पत्नी पूजा और चार साल की बेटी पल्लवी के साथ रहता था। बताया गया कि रविवार की रात कुछ उसके घर में आए और देवेंद्र पर चाकू से प्रहार शुरू कर दिया। साथ ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने पूजा के शरीर पर कई स्थानों पर चाकू से वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही बेहोश हो गई थी। पूजा को भी मरा समक्ष कर आरोपी मौके से भाग गए। कुछ देर बाद पूजा को होश आया तो वह उठाकर घर से बाहर निकली और सामने निवास करने वाले विनोद के परिवारीजनों को आवाज लगाई। इस बीच मोहल्ले में जगार हो गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस बीच पूजा के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था। बदमाश उनको भी मार देंगे। इस पर क्षेत्रीय लोग पूजा के कमरे की ओर दौड़े तो वहां कोई नहीं था, जबकि देवेंद्र का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। देवेंद्र का शव और पूजा की हालत देख क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच क्षेत्रीय लोग पूजा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आ गए। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मम्मी-पापा को चाकू से काट दिया
देवेंद्र उर्फ पप्पू की हत्या के दौरान उसकी चार वर्षीय बेटी पल्लवी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। वारदात के दौरान चीख सुनकर पल्वी भी जाग गई। आरोपियों ने पूजा पर पल्लवी के सामने ही चाकू से वार किया था। वह इतना ही बता रही है कि मम्मी और पापा को मारने वाले चार लोग थे।  पल्लवी बोली कि मम्मी-पापा को चाकू से काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  ढेंचा चल काम हो गया...
मृतक के बड़े भाई टीकम सिंह ने चार लोगों के खिलाफ दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। इसमें ढेंचा नामक युवक को नामजद किया गया है। ढेंचा हिमायूंपुर का रहने वाला बताया गया है। पूजा ने उपचार के दौरान परिवारीजनों को बताया कि आरोपी यह कह रहे थे कि ढेंचा चल काम हो गया। इस आधार पर पुलिस ने ढेंचा को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

देवेंद्र की हत्या और उसकी पत्नी पर किए गए हमले के बारे में पीड़ित परिवारीजन कोई जानकारी नहीं दे सके हैं। महिला भी वारदात की जानकारी देने में असमर्थ है। देवेंद्र दर्जी के काम के साथ कभी-कभी मजदूरी भी करता था। वहीं, उसकी पत्नी चूड़ी जुड़ाई का काम करती है। मामले जांच करने के साथ ही ढेंचा की तलाश की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

केपी सिंह कोतवाल दक्षिण

दीवार पर लगे थे खून के निशान, फिर भी नहीं बुलाया डॉग स्क्वॉड
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। देवेंद्र और उसके बड़े भाई टीकम सिंह का घर पास में ही है। रविवार रात मोहल्ले के ही धर्मेंद्र की बीमारी से मौत होेने के कारण देवेंद्र, टीकम सिंह और मोहल्ले के अन्य लोग उसके अंतिम संस्कार में गए थे। वह रात करीब 11 बजे लौटकर आए। रात करीब 12 बजे मोहल्ले में शोरगुल हुआ तो लोग घरों से बाहर निकल आए। वारदात को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं है। देवेंद्र के घर के पीछे खाली प्लाट है। इसलिए आरोपी उसके घर की दीवार फांद कर प्लाटों की ओर भागे थे। देवेंद्र के मकान की दीवार पर खून के निशान भी थे। इसके बाद भी पुलिस ने तो डॉग स्क्वॉड मौके पर नहीं बुलाया। यदि डॉगस्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचती तो शायद पुलिस के हाथ देवेंद्र की हत्या से जुड़े कुछ तथ्य हाथ भी लग सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed