फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Corporation performed on women for drinking water

पेयजल के लिए महिलाओं का निगम पर प्रदर्शन 

Fri, 03 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The Corporation performed on women for drinking water
जलकल विभाग पर प्रदर्शन करती महिलाएं
पेयजल संकट को लेकर भीम नगर की महिलाएं शुक्रवार को निगम पहुंच गई। यहां जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं श्याम नगर की महिलाओं ने जलकल विभाग में समस्या दर्ज कराई। 
विज्ञापन

सुहागनगरी में पेयजल संकट चल रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या गंभीर हो चुकी है। नलकूप से पानी उतरने, हैंडपंप खराब होने के कारण जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को भी नगर निगम व जलकल विभाग में पेयजल समस्या को लेकर पीड़ित महिला-पुरुषों ने हंगामा, नारेबाजी की। भीम नगर की महिलाएं कड़ी धूप में पेयजल समस्या लेकर नगर निगम पहुंची। हालांकि कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं होेने के कारण महिलाओं का पारा हाई हो गया। महिलाओं ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि भीम नगर में पानी की गंभीर समस्या है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान माया, सुनीता, शारदा, ब्रजेश, देवेंद्र, राजेश, रामवती, मोहन, रामबेटी, निर्मला, सूरजमुखी, मीना, रेखा आदि मौजूद रहीं। वहीं करबला श्याम नगर गड्ढा के लोगों ने जलकल विभाग में पेयजल समस्या दर्ज कराई। इस दौरान रामनेरश ने कहा कि नगर निगम और जलकल विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed